फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मूल्यांकन केंद्र से गायब रहने के मामले में जाच शुरू

मूल्यांकन केंद्र से गायब रहने के मामले में जाच शुरू

Sat, 21 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्पॉट एवेल्यूएशन सेंटर से अध्यापकों के गायब होने के मामले में शिक्षा बोर्ड ने जांच बिठा दी है। शनिवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अतिरिक्त सचिव और परीक्षा शाखा के अधिकारियों ने हमीरपुर पहुंच कर मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। बोर्ड की विशेष जांच टीम ने मूल्यांकन केंद्र के प्रभारी और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ड्यूटी दे रहे अध्यापकों से इस मामले में पूछताछ की। अमर उजाला ने अपने 20 अप्रैल के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद बोर्ड ने हरकत में आते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फ प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर बाल में स्पॉट इवेल्यूएशन सेंटर स्थापित किया है। यहां पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एवेल्यूएटर, हेड एग्जामिनर और चेकिंग असिस्टेंट नियुक्त किए गए हैं। वीरवार को जब दोपहर ढाई बजे अमर उजाला की टीम रावमापा बाल के स्पॉट मूल्यांकन सेंटर में पहुंची तो मूल्यांकन करने वाले अधिकतर अध्यापक मौके से गायब मिले। बीते साल मूल्यांकन प्रणाली में हुई गलतियों से भी शिक्षा बोर्ड कोई सबक नहीं ले रहा। वर्ष 2016-17 की वार्षिक परीक्षाओं में हमीरपुर के दो स्कूलों में पूरी क्लास को फेल कर दिया गया था, लेकिन जब दोबारा उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन हुआ तो विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे। मूल्यांकन का समय सुबह दस बजे से सायं पांच बजे और दोपहर के भोजन का समय एक बजे से डेढ़ बजे तक है। केंद्र में कुल 70 अध्यापकों की ड्यूटी लगी है। लेकिन केंद्र प्रभारी ने कहा कि वीरवार को कुल 59 टीचर मूल्यांकन कर रहे हैं। लेकिन शाम साढ़े तीन बजे तक वह अध्यापक स्कूल नहीं लौटे।
विज्ञापन


10 से 5 बजे तक कार्य, 30 पेपर ही करने होते हैं चेक
बोर्ड के नियमों के मुताबिक मूल्यांकन केंद्र पर सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक एक अध्यापक को केवल 30 उत्तर पुस्तिकाएं ही चेक करनी होती हैं ताकि गलती की कोई गुंजाइश न हो। लेकिन कुछ शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर ही एक दिन में 50 से 70 उत्तर पुस्तिकाएं चेक कर देते हैं। अगले दिन वह हाजिरी रजिस्टर पर तो अपनी उपस्थित दर्शा देते हैं, लेकिन मौके पर उपस्थित नहीं होते।
विज्ञापन


जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी : गज्जू
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद शनिवार को बोर्ड के अतिरिक्त सचिव और परीक्षा शाखा के अधिकारियों को मामले की जांच के लिए हमीरपुर भेजा गया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमों के मुताबिक मूल्यांकन केंद्र पर सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक कार्य होता है और एक अध्यापक को दिन में केवल 30 उत्तर पुस्तिकाएं ही चेक करनी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed