{"_id":"5ace37334f1c1bd73d8b48cd","slug":"181523463987-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोट से ठेका हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोट से ठेका हटाने के निर्देश
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोट से शराब ठेका हटाने के निर्देश
हमीरपुर। ग्राम पंचायत स्वाहल के गांव मझोट में शराब ठेका खोलने के विरोध के चलते बुधवार को एसएचओ हमीरपुर डॉ. आकृति और तहसीलदार मित्रदेव ने गांव का दौरा किया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने गांव में ठेका न खोलने की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने गांव से ठेके को हटाने के निर्देश दिए हैं। गांव की महिलाएं करीब 15 दिनों से इस ठेके का विरोध कर रही हैं। अब प्रशासन ने ठेका न खोलने के निर्देश दे दिए हैं। महिलाओं ने कहा कि मझोट में ठेका खुलने सेे कॉलेज और स्कूल जाने वाले छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके पूर्व भी शराब का ठेका गांव में खोला गया था। उस दौरान भी शराबी रात भर गांव में हुड़दंग मचाते थे। अब दोबारा ठेका खुलने से स्थिति वैसी ही हो जाएगी। इसके बारे महिलाओं ने जिप सदस्य ईशा कुमारी की अगुवाई में उपायुक्त हमीरपुर को भी ज्ञापन सौंपा है। तहसीलदार मित्रदेव का कहना है कि गांव से ठेका हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।