{"_id":"5a8052a94f1c1baa1b8b6d34","slug":"181518359209-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। श्रद्धालु कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नवविवाहित जोड़े अपने परिवार सहित बाबा के दर आशीर्वाद लेने पहुंचे।
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों और देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर न्यास और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया का कहना है कि रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए ए हैं।