{"_id":"5a6225004f1c1ba3268b53ed","slug":"181516381440-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं भोटा ने अतिक्रमण पर कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं भोटा ने अतिक्रमण पर कसी कमर
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा(हमीरपुर)। अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए नगर पंचायत भोटा ने भी कमर कस ली है। नपं ने कस्बा के दुकानदारों को सड़क या नालियों पर सामान न सजाने के निर्देश दिए हैं। नपं ने दुकानदारों को सड़क या नालियों पर से दो दिन के भीतर अपना सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया है। दो दिन के बाद नपं बाजार में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करेगी।
नपं ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि दुकानों का कूड़ा भी सड़क या नालियों में नहीं फेंके। नपं सचिव विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर दुकानदार दो दिन में सामान को सड़क या नालियों पर से नहीं हटाते हैं तो तीसरे दिन प्रशासन बाजार में जाकर कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई के दौरान सामान हटाते समय किसी दुकानदार का कोई नुकसान होता है तो इसका जिम्मेवार वह स्वयं होगा। उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए हैं।