फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले अनुदानों के बारे बताया

दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले अनुदानों के बारे बताया

Sat, 23 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों को मिलने वाले अनुदानों के बारे बताया
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौना में तहसील कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी
लोगों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाएं बताई
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन(हमीरपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से गौना पंचायत के कुठारली तथा लहड़ा गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी नादौन सुभाष कौशल ने दिव्यांगों से संबंधित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विशेष जानकारी दी।

उन्होंने लोगों को बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार, गृह निर्माण अनुदान, राष्ट्रीय परिवार सहायक कार्यक्रम, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना, अनुसूचित जाति उपयोजना द्वारा लोग लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विशेष रूप से अक्षम बच्चों को, जो 40 फीसदी या इससे अधिक विकलांग हैं और वह सरकारी या किसी मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, को श्रेणीवार 500 से तीन हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य राजकुमार, अजय चौधरी, प्रधान अमी चंद, उपप्रधान अजय चौधरी, ममता देवी, गोमती शर्मा, नीलम, सुनीता, कृष्णा, अंजू बाला, मंजू, अमिता, मीना कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed