फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   18 wards of the Zila Parishad were reconstituted.

Hamirpur (Himachal) News: जिला परिषद के दोबारा 18 वार्ड गठित

Sun, 22 Feb 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के कुल 18 वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। जिले में पहले की भांति ही 18 जिला परिषद वार्ड होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर और जिला में अन्य निकायों के गठन के बाद जिला परिषद वार्डों की संख्या कम कर 15 किए जाने पर बीते वर्ष चर्चा हुई थी, लेकिन यह अब प्रशासन ने पूर्व की भांति ही 18 वार्ड गठित करने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप पर अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो या फिर वह अपना कोई सुझाव देना चाहता है, तो इन्हें प्रारूप के प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के भीतर संबंधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन

परिसीमन के प्रारूप के अनुसार जिला परिषद के 18 वार्डों में कुल 234 ग्राम पंचायतें हैं और वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इन ग्राम पंचायतों की कुल जनसंख्या 3,85,158 है। वार्ड नंबर चार ऊटपुर जनसंख्या की नजर से सबसे छोटा और वार्ड नंबर ताल सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल वार्ड और जनसंख्या

वार्ड एक बीड़ बगेहड़ा, आबादी--17,940
जंगल, बैरी, जोल (पलाही),बीड़ बगेहड़ा, खैरी, टीहरा, डेरा, चमियाणा, ठाणा धमड़ियाना, चलोह, पटलांदर, लंबरी, रंगड़

वार्ड दो करोट, आबादी-20,904
पनोह, सपाहल,डूहक, मनिहाल, करोट, चबूतरा, री, बनाल, दाड़ला, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी

वार्ड तीन दरोगण पती कोट, आबादी- 15,158
दरोगण पती कोट, नाड़सी, गवारडू, बारीं,ख्याह लोहाखरियां,टपरे, सिकांदर,पटनौण, करियाली

वार्ड चार ऊटपुर, आबादी-13,152
ऊटपुर, ऊहल, कक्कड़, भटेड़, पौहंज, बजरोल,खनौली,लग(कड़ियार), जंदडू,भेरड़ा,पुरली,चारियां दी धार

वार्ड पांच जंगल रोपा, आबादी-19,558
जंगल रोपा, फरनोल, सेर बलौणी,धनेड़,चंगर,ब्राहलड़ी, नाल्टी,नारा,नेरी,ललीण,जटेहड़ी, अमरोह


वार्ड छह ताल, आबादी-32,725
ताल, पांडवीं, उखली, भगेटू,अग्घार,चौकी कनकरी, नाहलवीं, साहनवीं, लंबलू,डबरेड़ा, चमनेड़, पंधेड़, बलोह,बफड़ी,काले अंब, स्वाहल, छयोड़ी,रोपा, टिक्कर डिडवीं,धरोग, गसोता

वार्ड सात समीरपुर, आबादी- 21,891
समीरपुर, बगवाड़ा, पंजोत, बराड़ा, दरब्यार,टिक्कर बूहला, दिम्मी,कंज्याण, दाड़ी, कोट लगसां, चंबोह, बजडौह,पलपल,बधानी

वार्ड आठ धमरोल, आबादी-21,993
धमरोल, अमरोह, भुक्कड़, कक्कड़,गरसाहड़,पपलाह, हनोह, धिरड़,डाडू, बडैहर, भलवानी, लझयाणी

वार्ड नौ जाहू, आबादी- 21,136
जाहू,मुंडखर, कड़ोहता,भौंखर,झरलोग,पट्टा,भकेड़ा, लगमनवीं, बाहनवीं

वार्ड 10 खरवाड़, आबादी- 20,081
खरवाड़, रौंही, सधरियाण,ढनवाण,अम्मण,कैहरवीं, टिक्कर मिन्हासां, करहा, महल, लुद्दर महादेव, नंधन

वार्ड 11 करेर, आबादी-20,936
मोरसू सुल्तानी, पटेरा, पाहलू,मक्कड़, करेर, सौर,दैण, लोहडर, कठियाणा, कुलेहड़ा, दंदवीं,समताना कलां, जनैहण

वार्ड 12 बिझड़ी, आबादी-23,793
धंगोटा, बल्ह बिहाल, बिझड़ी, क्याराबाग, कोहडरा, उसनाड़ कलां, गारली,घंगोट कलां,दलचेहड़ा,समैला, सकरोह,सठवीं, भैल

वार्ड 13 झंझयाणी, आबादी- 21,768
महारल, जमली,बड़ाग्रां,घोड़ी धबीरी,जजरी, रैली,कलवाल,चकमोह,झंझयाणी,ग्यारह ग्रां, पथल्यार व बल्याह

वार्ड 14 दांदडू, आबादी-18,389
धबड़ियाणा, सोहारी,कलौहण, टिक्कर राजपूतां, कनोह,ननावां, कड़साई,जौड़े अंब,ज्योलीदेवी,दांदडू व टिप्पर

वार्ड 15 लहड़ा, आबादी-20,841
सनाही,बढेड़ा,पन्याली, कश्मीर,सरेड़ी,गोईस,लहड़ा,फाहल,गलोड़ खास, मैड़, उट्टप, गाहली व हड़ेटा

वार्ड 16 मालग, आबादी -23,595
किटपल,झलाण, बदारन,घलूं, बटराण,मंझेली,मालग, पनसाई,हथोल,ग्वालपत्थर,भदरूं,धनेटा,मनसाई,बैहरड़,जसाई

वार्ड 17 जलाड़ी, आबादी-24,726
मझियारा,गौना,करौर,अमलैहड़,कलूर,कोहला, भदरोल, भरमोटी खुर्द,टिल्लू, जलाड़ी, भूंपल, कोटला चिल्लियां,लाहड़ कोटलू, कमलाह,बसारल

वार्ड 18 नौंहगी, आबादी-26,572
मण, फस्टे, बड़ा, चोडू,जीहण, बर्धियाड़, रैल,नौहंगी, दंगड़ी,बूणी,जोलसप्पड़,रंगस कंरडोला प्लासी, पुतड़ियाल, बलडूहक, सपड़ोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed