फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   18 schools of the district will be inspected in August

Hamirpur (Himachal) News: अगस्त में जिले के 18 स्कूलों का होगा निरीक्षण

Wed, 24 Jul 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षक विंग स्कूलों में जाकर जांचेगा विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन

प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की होगी जांच
कक्षा कक्ष से लेकर कार्यालय और अध्यापकों की उपस्थिति की होगी जांच
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी निरीक्षक विंग कर रहा स्कूलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निरीक्षण विंग हमीरपुर ने जिलेभर के स्कूलों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को जांचने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होते ही विभाग की ओर से छह शिक्षा खंडों के 18 स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। स्कूलों में दौरे के साथ ही बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। नए सत्र में टीमों को स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए अलग-अलग स्कूल आवंटित किए गए हैं। निरीक्षण टीमें जिलाभर के स्कूलों में नियमित दौरा और आकस्मिक दौरा करेंगी। दो तरह के निरीक्षणों के बाद जिलाभर के स्कूलों की रिपोर्ट की जांच की जाएगी। समय पर ठीक और सुचारु रूप से कार्य न करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तैयार करके निरीक्षक विंग शिमला भेजी जाएगी। जहां से स्कूलों को नोटिस भेजा जाएगा। विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। उपनिदेशक के साथ निरीक्षक टीम प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में जाकर निरीक्षण कर रही है ताकि स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। निरीक्षण में विभाग की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली, थाना धड़बियाना, हथोल, टिक्कर खातरियां, गलूं, बजरोल, बारी फरनोल, बटारण,पट्टा, कठियाणा, ब्रहालड़ी,चबूतरा, मानतरेड़ी, डिडवीं टिक्कर,डुग्घा, स्नाही का निरीक्षण किया गया है। इस संदर्भ में उप शिक्षा निदेशक निरीक्षण हमीरपुर के उपनिदेशक नवीन शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर स्कूलों को निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छा वातावरण भी प्रदान किया जा सके। वहीं, स्कूलों में अध्यापकों को समय पर रिकाॅर्ड बनाने के लिए कहा गया है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर किसी भी प्रकार का प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed