{"_id":"2905713064fddb4d03e626624af43832","slug":"18-hrtc-bus-stands-to-provide-atm-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठारह बस अड्डों पर लगेंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठारह बस अड्डों पर लगेंगे एटीएम
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी अब बस अड्डा परिसर में ही यात्रियों को एटीएम की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। प्रदेश भर में 18 बस अड्डों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही, इन अड्डों पर एटीएम की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन का आईसीआईसीआई बैंक से करार हुआ है। चयनित बस अड्डों पर आईसीआईसीआई बैैंक के एटीएम स्थापित किए जाएंगे। बैंक प्रबंधन ने चयनित बस अड्डों का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम ने मुख्य बस अड्डों पर एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे यात्रियों और परिवहन कर्मचारियों को रुपये निकलवाने के लिए शहर भर में न भटकना पड़े। बैंक प्रबंधन ने कई बस अड्डों पर कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल, एटीएम स्थापित करने के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही एटीएम सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
इन बस अड्डों पर लगेंगी एटीएम मशीनें
शिमला पुराना बस स्टेंड, नाहन, पांवटा, लक्कड़ बाजार, सोलन, रामपुर, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, मनाली, बिलासपुर, घुमारवीं, हमीरपुर, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, चंबा बस स्टैंड पर एटीएम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
18 बस अड्डों पर आईसीआईसीआई के एटीएम लगेंगे। बैंक को एटीएम लगाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही एटीएम की सुविधा मिलेगी।
- एचके गुप्ता, जीएम, एचआरटीसी