{"_id":"5cd9a4ccbdec22077d5be646","slug":"171557767372-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनेड गांव में लगे हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनेड गांव में लगे हैंडपंप से निकल रहा गंदा पानी
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत ऊखली के सनेड़ गांव में स्थापित हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। ग्रामीण हैंडपंप से निकल रहे गंदले पानी को पीने को मजबूर हैं। शिकायत पर भी इस हैंडपंप की सुध लेने वाला कोई नहीं। संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद इस हैंडपंप की फ्लशिंग नहीं करवाई जा रही। समस्या के समाधान का वादा करने के बाद विभागीय अधिकारी मौन हैं और समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। विभाग की कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। हैंडपंप से निकलने वाला पानी मनुष्य तो क्या मवेशियों के पीने लायक भी नहीं।
गर्मियों के सीजन में पानी के लिए क्षेत्र में हर बार हाहाकार मचती है। ऐसे में हैंडपंप ही ग्रामीणों का सहारा होता है। इसका पानी न सिर्फ मनुष्य बल्कि मवेशियों की भी प्यास बुझाता है। सनेड़ गांव में सड़क किनारे स्थित हैंडपंप के पानी पर दर्जनों परिवार निर्भर हैं, लेकिन यह हैंडपंप भी गंदा पानी उगलने लगा है। समस्या से ग्रामीण विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों अभिलाष, ओंकार, सन्नी, नरेश, आशीष, विनय, मनोहर लाल, रत्न चंद आदि ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द इस हैंडपंप की सुध ली जाए। अगर जल्द हैंडपंप को ठीक नहीं किया तो विभागीय कार्यालय का घेराव होगा। इसकी जिम्मेवारी संबंधित विभाग की होगी।