{"_id":"5cd4655cbdec22077d5be08e","slug":"171557423452-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव-2019 के तहत चुनाव आयोग की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक राजनारायण कौशिक ने हमीरपुर सहित आसपास के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों में वृद्धों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध करने का प्रावधान है। दिव्यांग मतदाताओं को व्हील चेयर, रैंप इत्यादि की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए आने वाली धात्री माताओं के नवजात शिशुओं के लिए क्रेच की सुविधा भी मतदान केंद्र के नजदीक ही सुनिश्चित करने का प्रावधान है। जहां पर बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से बच्चों की देखरेख की जाएगी। उन्होंने मॉडल मतदान केंद्रों में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी साहिल शर्मा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।