{"_id":"5cba019fbdec2214262c723c","slug":"171555693983-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस को हमीरपुर ब्वॉयज स्कूल में बनेगा स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस को हमीरपुर ब्वॉयज स्कूल में बनेगा स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। लोकसभा चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आते जिला हमीरपुर के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्ट्रांग रूम बनाया जा रहा है। स्कूल के कमरों की खिड़कियों को ईंटों से बंद करने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुख्ता सुरक्षा के लिए थ्री लेयर सुरक्षा घेरा रहेगा। स्ट्रांग रूम के भीतर केवल पैरामिलिट्री की सुरक्षा होगी। जबकि बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा।
19 मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 1764 बूथों पर मतदान होगा। हमीरपुर सदर, नादौन, बड़सर, भोरंज और सुजानपुर पांच विधानसभा क्षेत्रों के तहत स्थापित 528 मतदान केंद्रों की ईवीएम हमीरपुर बाल स्कूल में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। जबकि ऊना, बिलासपुर, देहरा, जसवां परागपुर और धर्मपुर समेत 12 विस क्षेत्रों की ईवीएम हमीरपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम में नहीं आएंगी। इन 12 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम की गिनती 23 मई को संबंधित जिला के स्ट्रांग रूम पर ही होंगी। मतों की गिनती के बाद ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी मतगणना रिपोर्ट को हमीरपुर भेजेंगे। हमीरपुर में सभी जिलों से रिपोर्ट को संकलित करने के बाद अंतिम चुनाव परिणाम घोषित होगा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर हमीरपुर में बाल स्कूल में स्ट्रांग रूम स्थापित किया जा रहा है, जहां पर जिले के पांच विस क्षेत्रों की ईवीएम रखी जाएंगी। जबकि, शेष 12 विस क्षेत्रों की ईवीएम संबंधित जिलों के स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। मतगणना के दिन केवल संबंधित जिलों की रिपोर्ट का संकलन होगा और उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर थ्री लेयर सुरक्षा घेरा रहेगा। सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी रहेगी।