{"_id":"5c8e89dfbdec22144a2723cf","slug":"171552845279-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रदेश के ग्रामीण डाकघरों में मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रदेश के ग्रामीण डाकघरों में मिलेगा गंगाजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। गंगाजल लाने के लिए लोगों को अब हरिद्वार या अन्य धार्मिक स्थलों पर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को घर के पास स्थित ग्रामीण डाकघरों में ही गंगाजल मिल जाएगा। पूर्व में विभाग के मंडल कार्यालयों में गंगाजल उपलब्ध करवाया गया था लेकिन, अब प्रदेश के सभी ग्रामीण डाकघरों में गंगाजल की खेप पहुंच रही है। डाकघरों में गंगाजल की 250 एमएल की बोतल 30 रुपये में मिल रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में गंगाजल बेचने के लिए बोतलें पहुंच गई हैं।
धार्मिक कार्यों में गंगाजल की उपयोगिता को देखते हुए डाक विभाग ने डाकघर के माध्यम से गंगाजल पहुंचाने का निर्णय लिया है। लोगों को अब गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाकघर के कार्यालय समय में लोग गंगाजल खरीद सकते हैं। गंगाजल लेने के लिए लोगों के पास दो विकल्प होंगे। इसमें एक ऋषिकेश का गंगाजल और दूसरा गंगोत्री का। अभी डाकघरों में गंगोत्री के गंगाजल की सप्लाई उपलब्ध करवाई गई है। इस संबंध में सब पोस्टमास्टर जाहू सुरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में गंगाजल की सप्लाई पहुंच गई है। गंगोत्री गंगाजल की 250 एमएल की बोतल 30 रुपये में लोग डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।