{"_id":"5c1e7c7bbdec2256ca01dc75","slug":"171545501819-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता लाभ देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता लाभ देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष मुनीष गर्ग की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह भोरंज में मिला। इस दौरान प्रदेश में 2008 के बाद विभिन्न विभागों में अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को वरिष्ठता लाभ प्रथम नियुक्ति से देने की मांग की।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में हजारों कर्मचारी निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करके कर्मचारी चयन आयोग, लोक सेवा आयोग और बैचवाइज के माध्यम ये 2008 के बाद अनुबंध से नियमित हुए हैं लेकिन, उन्हें पूर्व सरकार के समय में वरिष्ठता लाभ से वंचित किया गया है और कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस मांग को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि यह मांग सरकार के पास विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। इस अवसर पर भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में नरेश कुमार, राजकुमार, राजेश गौतम, अजय कुमार, पवन कुमार और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।