{"_id":"5beefb17bdec2269565733c7","slug":"171542388503-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगण में कार ढांक से लुढ़की, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगण में कार ढांक से लुढ़की, बड़ा हादसा टला
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी के साथ लगते अपर दरोगण गांव में वीरवार रात को तकनीकी खराबी आने से एक कार ढांक से लुढ़क गई। घटना के दौरान कार में केवल कार चालक ही सवार था। हादसे में कार चालक सुरक्षित है लेकिन, कार क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने चालक को कार से बाहर निकाला। कार लुढ़कने के बाद ढांक पर एक खैर के सूखे पेड़ में अटक गई और गहरी खाई में जाने से बच गई। शुक्रवार सुबह उसे क्रेन की मदद से निकाल दिया गया। पुलिस चौकी टौणी देवी प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन