फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अशोक मेहरा ने ली नप सुजानपुर के अध्यक्ष पद की शपथ

अशोक मेहरा ने ली नप सुजानपुर के अध्यक्ष पद की शपथ

Mon, 15 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर के वार्ड नंबर-6 के पार्षद अशोक मेहरा अब नगर परिषद सुजानपुर के पूर्ण रूप से अध्यक्ष बन गए हैं। सोमवार को नए अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपमंडल अधिकारी सुजानपुर शिवदेव सिंह ने उन्हें यह शपथ दिलवाई। नगर परिषद कार्यालय में इस शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वार्ड नंबर-1 के सदस्य एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर को छोड़कर बाकी सभी वार्ड सदस्य इस शपथ समारोह के साक्षी बने। रमन भटनागर के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्होंने अध्यक्ष की कुर्सी नहीं छोड़ी। जबकि दोनों के बीच अढ़ाई-अढ़ाई साल के कार्यकाल का फैसला हुआ था। इसके बाद रमन भटनागर के खिलाफ अविश्वास पत्र पेश कर नगर परिषद सुजानपुर में 18 सितंबर को नया अध्यक्ष सर्वसम्मति के साथ बनाया गया था। जिसमें भाजपा समर्थित अशोक मेहरा को आगामी अढ़ाई वर्ष के लिए नगर परिषद सुजानपुर का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे अशोक मेहरा शपथ ग्रहण कर पूर्ण रूप से अध्यक्ष पद पर विराजमान हो गए। इस मौके पर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे। उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने कहा कि 18 सितंबर के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मेहरा को पद और गोपनीयता की शपथ नहीं दिलवाई गई थी। जिसके चलते शहर में विकास कार्य और विशेष रूप से विकास कार्यों के लिए आयोजित होने वाली बैठकें नहीं हो रही थीं। सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक मेहरा ने नगर परिषद का कार्यभार संभाल लिया है। अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं सांसद अनुराग ठाकुर और नगर परिषद के सदस्यों के आशीर्वाद से उन्हें अध्यक्ष पद प्राप्त हुआ है। शहर में विकास कार्यों को लेकर तेजी आए, इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार है, नगर परिषद सुजानपुर पर भाजपा का कब्जा है, ऐसे में विकास कार्य दोहरी गति से चलेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नगर परिषद की विकास कार्य संबंधी विशेष बैठक शीघ्र रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, वार्ड पार्षद ज्योति शर्मा, रेणु गुप्ता, मनोज ठाकुर, सुमन अटवाल, अनीता, दीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed