फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आंगनबाड़ी वर्कर्स को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किया जाए घोषित : संघ

आंगनबाड़ी वर्कर्स को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किया जाए घोषित : संघ

Mon, 17 Sep 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत महिला एवं बाल विकास में कार्यरत पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के संयुक्त कल्याण संघ की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संघ के प्रदेश संयोजक अभिषेक ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संयुक्त संघ का मुख्य उद्देश्य आईसीडीएस की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए समय-समय पर सुझाव देना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा और मांगों को मनाने के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर आईसीडीएस खंड सुजानपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सरोज बाला को खंड प्रधान, गीता देवी को वरिष्ठ उपप्रधान, चंचल व सीमा देवी को उपप्रधान, पूनम को सचिव, रीता देवी को सह सचिव, कांती देवी को कोषाध्यक्ष, नीलम को मुख्य सलाहकार बनाया गया। वहीं आशा, कुसुम, सरिता, करीना, सीमा, किरण, नीलम, वनिता, सुषमा आदि को सदस्य बनाया गया। इस दौरान संघ ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। संघ की मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करना, मानदेय में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी करना, सेवानिवृत्ति पर एक वर्ष का अतिरिक्त मानदेय देना, एनआरएचएम के अंतर्गत बकाया राशि का भुगतान तुरंत करना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की जाए, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के अधीन लाना व आय की शर्त को हटना, पुराने आंगनबाड़ी केंद्रों में नया फर्नीचर उपलब्ध करवाना, सभी केंद्रों में एलपीजी कनेक्शन देना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed