फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का चक्का जाम, एमएलए समेत 22 पर केस दर्ज

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का चक्का जाम, एमएलए समेत 22 पर केस दर्ज

Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का चक्का जाम, एमएलए समेत 22 पर केस दर्ज
अमर उजाला - फोटो : amarujala
हमीरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महंगाई के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने जिला मुख्यालय के नादौन चौक पर आधा घंटा चक्का जाम किया। महंगाई और राफेल सौदे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

चक्का जाम के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल समेत 22 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के आह्वान पर जिला कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह करीब दस बजे भोटा चौक हमीरपुर में जुट गए और भोटा चौक से गांधी चौक तक केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक रोष रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, राफेल सौदे के विरोध में बैनर खुद के गले में पहनकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नादौन चौक पर चक्का जाम कर करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रखा। पुलिस ने रास्ता खोलने की अपील की, लेकिन जब कांग्रेसी नहीं माने तो त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वाहन में उन्हें बैठाकर हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के 22 नेताओं पर मुकद्दमा दर्ज किया। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि यातायात रोकने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। इनमें से 22 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस प्रदर्शन के दौरान बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव सुनील बिट्टू, रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुमन भारती, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अजय शर्मा, अंकुश पठानिया, इंटक के राजीव राणा, राजेश ठाकुर, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed