{"_id":"5b913464867a557feb4e1e3d","slug":"171536242788-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू लोंग मैं लाची, तेरे पीछे हैं गवाची गाने पर दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू लोंग मैं लाची, तेरे पीछे हैं गवाची गाने पर दी शानदार प्रस्तुति
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वीरवार को सुजानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में जिलास्तरीय अंडर-14 खेल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसमें जिले के 71 स्कूलों के 624 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। छात्राओं शिवानी, सुमन, महक, साक्षी और तनिशा ने संस्कृत में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गीत तू लोंग मैं लाची, तेरे पीछे हैं गवाची, प्यारी इंदिरा और शिव कैलाशो के वासी आदि गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य चंद्र शेखर शर्मा, मंजरी महाजन, एसडीएम शिवदेव सिंह, तहसीलदार अशोक पठानिया, एसडीपीओ मस्तराम बडयाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, अंकुश गुप्ता, अशोक मेहरा और सुखदेव ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धाओं में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ी के जीवन में अभ्यास और अनुशासन बहुत ही जरूरी है। जिस खिलाड़ी ने अभ्यास किया होगा और अनुशासन से खेलेगा वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेगा। धूमल ने स्कूल प्रशासन को टूर्नामेंट के आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उन्हें 60 वर्ष पहले की यादें ताजा हो गई हैं, जब वह खुद इस स्कूल में प्रतिभागी बन कर आए थे। उन्होंने कहा कि आज बहुत बदलाव हुआ है, सुविधाएं बढ़ीं हैं, विकास हुआ है। स्कूल प्रशासन की ओर से उठाई गई समस्याओं और मांगों को जल्द हल करवाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से मामला उठा कर इनको पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, स्कूल प्रशासन आदि मौजूद रहे।