फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इस बार हमीरपुर में होंगी प्रारंभिक और उच्चतर स्कूलों की राज्यस्तरीय खेलें

इस बार हमीरपुर में होंगी प्रारंभिक और उच्चतर स्कूलों की राज्यस्तरीय खेलें

Tue, 21 Aug 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
इस बार हमीरपुर में होंगी प्रारंभिक और उच्चतर स्कूलों की राज्यस्तरीय खेलें
हमीरपुर। इस बार प्रारंभिक और उच्चतर स्कूलों की राज्यस्तरीय खेलें जिला हमीरपुर में होंगी। इसके लिए बाल स्कूल हमीरपुर को केंद्र बनाया गया है। स्कूल के मैदान सहित सिंथेटिक ट्रैक अणु में स्कूली स्तर की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसके लिए बाल स्कूल को केंद्र चुना गया है, जहां पर खिलाड़ियों के रहने सहित खाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे पूर्व के वर्ष में यह प्रतियोगिताएं धर्मशाला में आयोजित हुई थीं। उच्चतर शिक्षा विभाग की प्रतियोगिताएं 21 और 22 अक्तूबर को निर्धारित की गई हैं। इस दौरान विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग की एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 28 अक्तूबर से शुरू होंगी। प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बाल स्कूल हमीरपुर के प्रबंधन को शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र मिल गया है। इससे पहले प्रदेशभर में पहली अक्तूबर से खंड और जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कई जिलों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 अगस्त से पहले पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने कहा है कि इस बार प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय खेलें हमीरपुर में करवाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग से पत्र मिल गया है। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन प्रतिबद्ध है। जिसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed