{"_id":"5b78233842c792464d1ba6da","slug":"171534599992-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बैल की टक्कर से बुजर्ग घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बैल की टक्कर से बुजर्ग घायल, पीजीआई रेफर
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस बैल की टक्कर से बुजुर्ग घायल, पीजीआई रेफर
जलाड़ी (हमीरपुर)। जिले में लावारिस पशुओं की हिंसक वारदातों में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार देर शाम घर से सैर पर निकले बुजुर्ग विशेषर दत्त शर्मा को लावारिस बैल ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इससे बुजुर्ग का सिर सड़क के किनारे मकान की दीवार से टकराया और वह बेहोश हो गए। उनके साथ चल रहे उनके मित्र बुजुर्ग ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसपर बेहोशी की हालत में बुजुर्ग को नादौन अस्पताल लाया गया। सिर पर गंभीर चोटों के चलते नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर घायल बुजुर्ग को टांडा रेफर किया गया। टांडा में भी ब्रेन स्पेशलिस्ट न होने से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग का पीजीआई में उपचार जारी है, परंतु वे अचेत अवस्था में ही हैं।