{"_id":"5b51eb684f1c1bbd298b5102","slug":"171532095336-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने पर विभाग ने काटे 135 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने पर विभाग ने काटे 135 चालान
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खड्डों में हो रहे अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने 135 चालान काटे हैं। विभाग ने 57 खननकारियों से 2,56,500 रुपये वसूल कर लिया है। जबकि 78 को एक माह के अंदर चालान का भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। अगर ये समय पर चालान का भुगतान नहीं करते हैं तो इनपर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खनन विभाग ने पिछले चार माह में यह चालान काटे हैं। विभाग की ओर से जारी कार्रवाई से खननकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले की विभिन्न खड्डों का औचक निरीक्षण कर विभाग ने यह चालान काटे हैं।
खड्डों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग की ओर से औचक निरीक्षण किया जा रहा है। खननकारी खासकर रात के समय ज्यादा अवैध खनन कर रहे हैं। विभाग की टीम ने रात को भी औचक निरीक्षण कर कई ट्रैक्टर चालकों को रेत, बजरी ले जाते हुए पकड़ा है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि पिछले छह माह में 135 चालान काटे गए हैं। इनमें से 57 खननकारियों से 2,56,500 रुपये वसूल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खड्डों में जो भी अवैध खनन करता पाया जाएगा उस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।