{"_id":"5b4ccf9c4f1c1b51748b53be","slug":"171531760540-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कायकर्ताओं के साक्षात्कार आठ अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कायकर्ताओं के साक्षात्कार आठ अगस्त को
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की तीन पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार आठ अगस्त को उपमंडलाधिकारी नादौन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीतराम धीमान ने बताया कि विकास खंड के बटरान पंचायत और सपड़ोह पंचायत के चलेटा गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद और फाहल पंचायत के टिहरी गांव में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। इसके लिए साक्षात्कार होना है। 6 अगस्त सायं पांच बजे तक दस्तावेज बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के नादौन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
