{"_id":"5b4b82124f1c1b3b5a8b4ed1","slug":"171531675154-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पहरे में हुआ महिला का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पहरे में हुआ महिला का अंतिम संस्कार
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के नगरोटा गाजियां में महिला की मौत को लेकर दूसरे दिन भी मायका पक्ष ने खूब हंगामा किया। मायका पक्ष से करीब दो दर्जन लोग सुबह ही ससुराल पहुंच गए थे। मृतक महिला के पिता राकेश कुमार पुत्र बाबू राम ने बार-बार लोगों के सामने बेटी की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी काफी मिलनसार और मृदुभाषी थी लेकिन, ससुरालियों की प्रताड़ना ने उसे मां-बाप से हमेशा के लिए दूर कर दिया।
मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में काफी देर तक विवाद के कारण थाना भोरंज से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इसके बाद गांव के शमशानघाट में शिल्पा कुमारी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पति और बेटे के टांडा अस्पताल में उपचाराधीन होने के चलते शिल्पा के जेठ के बेटे ने चाची की चिता को मुखाग्नि दी। महिला के पिता राकेश कुमार ने पुलिस थाना भोरंज में बेटी के पति, सास और जेठ-जेठानी के खिलाफ घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकद्दमा दर्ज करवाया है। शुक्रवार रात को गांव नगरोटा गाजियां के एक घर में आग लगने से महिला शिल्पा कुमारी की जलकर मौत हो गई थी। इस अग्निकांड में विवाहिता का पति योगेश कुमार 65 फीसदी और साढ़े तीन साल का बेटा विवेन 90 फीसदी झुलस गया है। दोनों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसएचओ भोरंज राजीव कुमार ने बताया कि विवाहिता के अंतिम संस्कार के दौरान हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, दोनों पक्षों को शांत करवाने के बाद महिला का अंतिम संस्कार हो गया।