फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिझड़ी में नेशनल हाइवे बाईपास को लेकर तेज हुई प्रक्रिया

बिझड़ी में नेशनल हाइवे बाईपास को लेकर तेज हुई प्रक्रिया

Wed, 27 Jun 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी में नेशनल हाइवे बाईपास को लेकर तेज हुई प्रक्रिया
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में प्रस्तावित भगेड़, घोड़ीधबीरी, बिझड़ी, सलौणी, गलोड़, भट्ठा से नादौन हाईवे को लेकर हाईवे अथॉरिटी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनएच के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के मध्य बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभाग के अधिकारियों ने बिझड़ी बाईपास को लेकर लोगों के सुझाव मांगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग द्वारा लोगों को दो विकल्प पर विचार करने का प्रस्ताव दिया गया। पहला विकल्प बिझड़ी कन्या स्कूल से शुरू होकर खुरपड़ी चौक होता हुआ आरओ ऑफिस के पास रोड को मिलाने का है। दूसरा विकल्प कन्या स्कूल के पास से ही निकल कर वाया पंगा होता हुआ फिर से आरओ ऑफिस में ही मिलेगा। विभाग द्वारा जारी किए गए मैप के अनुसार खुरपड़ी विकल्प में बाईपास की कुल लंबाई 2.76 किलोमीटर और वाया पंगा होकर 2.21 किलोमीटर बताई गई है। इस अवसर पर बिझड़ी बाजार के दुकानदारों के अलावा ग्रामीण भी उपस्थित रहे और उन्होंने दोनों ही विकल्प पर अपनी-अपनी राय अधिकारियों के समक्ष रखी है। इस मौके पर एनएच हमीरपुर के सहायक अभियंता दीपक कपिल ने लोगों को कहा कि वह अपनी आपत्तियां और सुझाव विभाग के कार्यकारी इंजीनियर जेसी कानूनगो के पास सात दिनों के भीतर लिखित में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed