{"_id":"5b0d621d4f1c1bf36e8b5262","slug":"171527603741-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद हमीरपुर ने डिफाल्टरों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद हमीरपुर ने डिफाल्टरों को जारी किए नोटिस
Updated Tue, 29 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
नगर परिषद हमीरपुर ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। एक माह के अंदर डिफाल्टरों को गृहकर जमा करवाना होगा। गृहकर जमा न करवाने पर डिफाल्टरों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद हमीरपुर डिफाल्टरों से करीब 40 लाख रुपये का लेनदार है। इन डिफाल्टरों में कुछ पुराने भी हैं। इन्होंने गृहकर जमा नहीं करवाया है।
नगर परिषद ने मार्च तक गृहकर जमा करवाने तक 20 फीसदी की छूट दे रखी थी। लेकिन फिर भी कुछ लोग गृहकर जमा नहीं करवा पाए। गृहकर जमा न करवाने पर अब नगर परिषद ने सख्त रवैया अपना लिया है। नगर परिषद ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर एक माह तक गृहकर जमा करवाने को कहा है। गृहकर जमा न करवाने से नगर परिषद 40 लाख रुपये को लेनदार है। नगर परिषद हमीरपुर में हर वर्ष गृहकर के रूप में करीब एक करोड़ रुपये जमा होता है।
विज्ञापन
लेकिन कुछ लोगों द्वारा गृहकर जमा न करवाने से यह आंकड़ा पीछे ही रह जाता है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने गृहकर जमा नहीं करवाया है। उन्हें नोटिस जारी कर एक माह के अंदर गृहकर जमा करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर डिफाल्टर फिर भी गृहकर जमा नहीं करवाते हैं तो उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन