फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एटलीट दिव्य वर्मा को स्मृति चिन्ह एव टोपी से सम्मानित किया

एटलीट दिव्य वर्मा को स्मृति चिन्ह एव टोपी से सम्मानित किया

Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
एथलीट दिव्य वर्मा को किया सम्मानित
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद ने दिया मेहनत एवं निरंतर प्रयास का संदेश : अत्री
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव रहे नरेंद्र अत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विपुल विचारक, युगनायक, महान वक्ता थे। उन्होंने हिंदूू आध्यात्मिकता का उत्थान करके विश्व स्तर पर हिंदू धर्म को श्रद्धेय रूप में स्थापित किया और भारतीय गौरव का देश देशांतरों में प्रचार प्रसार किया। नरेंद्र अत्री ने स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती के अवसर पर अटल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवा और खिलाड़ियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। स्वामी के आदर्शों का अनुसरण करने से जहां पर शिष्टाचार बढ़ेगा, वहीं पर युवाओं में आत्मविश्वास भी पैदा होगा। स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर 1893 में शिकागो में विश्वधर्म सभा को संबोधित करते हुए प्रखर हिंदुत्व को विश्व के सामने प्रस्तुत किया था। स्वामी विवेकानंद संन्यासी ही नहीं अपितु एक दूरदृष्टा महान क्रांतिकारी भी थे। उन्होंने छोटी सी आयु में सोए हुए भारत को जगाने का कार्य किया। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नरेंद्र अत्री ने एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के लिए अंडर- 14 वर्ग में चयनित एवं हाल ही में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन रही धाविका दिव्य वर्मा को सम्मानित। इस मौके पर रजनीश शर्मा, विजय राणा, प्रवीण पठानिया, कमलेश वर्मा, विजय कुमार, नरेश चंद, नीतिन कुमार, राकेश ठाकुर, राजीव कुमार सहित युवा एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कर्मचारी प्रकोष्ठ की आम सभा 17 को
हमीरपुर। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला हमीरपुर की आम सभा 17 जनवरी सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय वीर कमल में होगी। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पुरुषोत्तम ठाकुर ने कहा कि बैठक में भविष्य में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा गत विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed