फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1,657 candidates will take NEET-UG 2023 exam today in five exam centers

Hamirpur (Himachal) News: पांच परीक्षा केंद्रों में 1,657 परीक्षार्थी आज देंगे नीट-यूजी 2023 परीक्षा

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन रविवार को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे के बीच होगा। परीक्षा के शहरी समन्वयक विश्वास शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जिलाभर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, टीआर डीएवी पब्लिक स्कूल कांगू, डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर, सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी, करियर प्वांइट विश्वविद्यालय में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए 1,657 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1:30 बजे तक चलेगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लैपटॉप लेकर न जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed