{"_id":"5cdaf739bdec22073561ba18","slug":"161557854009-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार मतदान से वंचित नहीं रहेंगे एचआरटीसी के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार मतदान से वंचित नहीं रहेंगे एचआरटीसी के कर्मचारी
विज्ञापन
हमीरपुर। चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारी इस बार मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। कर्मचारियों को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट पेपर भी भेजे जा रहे हैं। जबकि, कर्मचारियों की ड्यूटियां भी संबंधित पोलिंग बूथ की ओर लगाई जा रही हैं। दूर दराज के क्षेत्रों में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन के प्रयासों से इस बार पोस्टल बैलेट पेपर से वोट डाल सकेंगे। चालक यूनियन के प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने उच्च न्यायालय में इस संदर्भ में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में परिवहन निगम के लिए बैलेट पेपर भेजे जा रहे हैं। प्रदेश के करीब 70 फीसदी चालकों-परिचालकों की ड्यूूटी चुनावों में लगी है।
चालक यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने प्रदेश के सभी अड्डा प्रभारियों और ड्यूटी लगाने वाले अधिकारियों से आग्रह किया है कि चालकों-परिचालकों की ड्यूटी उन्हीं के बूथों की तरफ लगाई जाए ताकि, वह भी संबंधित पोलिंग बूथ पर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर इकाई के अधिकांश चालक परिचालकों की चुनावी ड्यूटी उनके संबंधित बूथों की ओर लगवाई गई है ताकि, कर्मचारियों की मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी हो। उन्होंने कहा कि हमीरपुर डिपो से इस बार 17 मई को चुनावी ड्यूटी पर 80 बसें जाएंगी। यह बसें 19 मई को चुनावी ड्यूटी से आएंगी। जबकि 18 मई को बसें अपने रूटों पर जाएंगी। 80 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए भेजने के कारण 17 और 19 मई को अधिकांश लोकल रूट प्रभावित रहेंगे। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि 17 और 19 मई को 80 बसें चुनावी ड्यूटी पर भेजी जाएंगी। इस कारण कई लोकल रूट प्रभावित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दूरदराज के क्षेत्रों में ड्यूटी पर होंगे, उनके लिए पोस्टल बैलेट पेपर से वोट डालने का प्रावधान है।