फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गीले व सूखे कूड़े को लेकर नप ने दीवार पर की पेंटिंग

गीले व सूखे कूड़े को लेकर नप ने दीवार पर की पेंटिंग

Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। गीले और सूखे कूड़े के निपटान के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने कार्यालय के बाहर दीवार पर पेंटिंग करवाई है। इस पेंटिंग के माध्यम से लोगों से गीले और सूखे कूड़े के निपटान को लेकर सहयोग देने का आह्वान किया गया है। लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने का संदेश दिया गया है। कूड़े-कचरे के सही निपटान के लिए नगर परिषद ने यह कदम उठाया है। एनजीटी के आदेशों के अनुसार अब लोगों को गीला और सूखा कूड़ा सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग देना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ घर में भी लोगों को गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखने होंगे। एनजीटी के इन आदेशों का सख्ती से पालन हो, इसके लिए नगर परिषद ने कार्यालय के बाहर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को संदेश दिया है। पेंटिंग के जरिये शहर में पहुंचने वाले लोगों से खुले में कूड़ा फेंकने की बजाय कूड़ेदान में कूड़ा फेंकने का आह्वान किया गया है। शहर को स्वच्छ बनाने की नगर परिषद की यह सराहनीय पहल है। यह योजना कुछ दिन पहले ही शुरू हुई है। इन योजना को सफल बनाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के सफाई इंचार्ज रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि घर-घर जाकर कर्मचारी गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह इसके लिए नगर परिषद का सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed