फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे मशीन खराब, नहीं हो रहे स्पाईनल एक्स-रे

मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे मशीन खराब, नहीं हो रहे स्पाईनल एक्स-रे

Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे मशीन खराब
विज्ञापन

मशीन ट्यूब में खराबी आने से स्पाइनल एक्स-रे हुए बंद
बाहर की लैबों में महंगे दामों पर हो रहे एक्स-रे
लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से मशीन को दुरुस्त करवाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की एक्स-रे मशीन में खराबी आने के कारण रीढ़ की हड्डी के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बाहर निजी लैबों में महंगे दामों पर एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में हड्डियों संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है।

ऐसे में रीढ़ की हड्डी के रोग जिनमें सर्वाइकल शामिल है, के मरीजों को अस्पताल के अंदर एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों में राजेश कुमार, मीना देवी, कपिल बन्याल, सुरेश राठौर, अनिल, विवेक राणा, विनोद शर्मा आदि का कहना है कि अस्पताल में रीढ़ की हड्डी के एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में ऐसे एक्स-रे करवाने आने पर उन्हें मना कर दिया जा रहा है कि मशीन में खराबी आ गई है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से एक्स-रे मशीन को ठीक करवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि एक्स-रे मशीन की ट्यूब में खराबी आने के कारण स्पाइनल एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मशीन को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed