{"_id":"5c0d5182bdec2241c63660a1","slug":"161544376706-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध समय को वरिष्ठता सूची में जोडने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध समय को वरिष्ठता सूची में जोडने की उठी मांग
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड कनिष्ठ अभियंता संघ हमीरपुर जोन की बैठक रविवार को हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जोन के प्रधान सुरेश कुमार ने की। बैठक में सभी कनिष्ठ अभियंताओं ने अनुबंध समय को वरिष्ठता सूची में जोड़ने की आवाज उठाई। सुरेश ने कहा कि सभी कनिष्ठ अभियंताओं की तैनाती एसएससी की ओर से आरएंडपी रुल्स के तहत हुई है लेकिन, उनके अनुबंध पर अलग-अलग सेवाकाल छह, पांच और तीन साल काटकर समानता के अधिकार का हनन हुआ है।
इसके साथ ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का इनटेक बिजली बोर्ड में चार-पांच साल से 50 फीसदी से अधिक बढ़ गया है लेकिन, उनका प्रोमोशन कोटा सिर्फ पांच फीसदी ही है। इससे वर्षों से ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता प्रमोट भी नहीं हो पाए हैं। इस दौरान संघ ने सरकार से ग्रेजुएट कनिष्ठ अभियंता का प्रोमोशन कोटा आईपीएच विभाग की तर्ज पर 20 फीसदी करने की मांग उठाई है। बैठक में संगठन संयोजक सचिव दीपक चौहान, प्रेस सचिव शशिकांत, अंकुश कुमार, रमेश कुमार, संजीव, सुशील, अभिषेक पुरी, राहुल, कपिल, मनिका कतना, प्रियंका, काजल और मुकेश धीमान आदि उपस्थित रहे।