फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बंगाणा से धनेटा के लिए बनेगी सुरंग

बंगाणा से धनेटा के लिए बनेगी सुरंग

Thu, 29 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर और ऊना के बीच अब सड़क से दूरी कम होने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करवाने का निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिया है। इस सुरंग के बनने से दो जिलों के बीच दूरी काफी कम हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंगाणा धनेटा के बीच सड़क और सुरंग के निर्माण की निविदा लोक निर्माण विभाग ने आमंत्रित कर ली है। जो कई वर्षों से लंबित पड़ी थी। धूमल ने कहा कि सड़क और सुरंग के निर्माण के बाद जिला ऊना के बंगाणा और जिला हमीरपुर के कस्बा धनेटा के बीच दूरी काफी कम हो जाएगी। यानी दो जिलों के मुख्यालय एक-दूसरे के नजदीक हो जाएंगे। इसका लाभ दोनों जिलों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि ऊना जिला हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आता है। इस सुरंग के लिए सांसद अनुराग ठाकुर भी काफी समय से प्रयास कर रहे थे। निविदाएं आमंत्रित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं क्षेत्र की जनता ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। धूमल ने कहा कि दोनों जिलों में दूरी कम होने के परिणामस्वरूप ईंधन की खपत भी कम होगी और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। यह सुरंग मार्ग पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे पर्यटन और पर्यावरण दोनों का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित पड़े इस प्रोजेक्ट के लिए निविदा आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा सरकार का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed