फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शास्त्री के आरएंडपी नियम में शीघ्र किया जाए संशोधन : संघ

शास्त्री के आरएंडपी नियम में शीघ्र किया जाए संशोधन : संघ

Wed, 28 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। टेट पास बेरोजगार शास्त्री अध्यापक संघ ने कहा कि शास्त्री के आरएंडपी नियम में जल्द संशोधन किया जाए, ताकि अन्य वर्गों के साथ ही शास्त्री अध्यापकों की भर्ती भी की जा सके। टेट पास बेरोजगार शास्त्री दीपक शर्मा, संदीप कुमार, मनोज कुमार, अवनीश शर्मा, दिवेश कुमार, शिव कुमार, जगजीत सिंह, निशा देवी, शशि वाला, प्रियंका कुमारी, सतीश कुमार, नरेश धीमान आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्कूलों में रिक्त पड़े विभिन्न विषयों के अध्यापकों के 277 पदों को भरने के लिए स्वीकृति दी है। इनमें शास्त्री अध्यापकों के भी 375 पद भरे जाने हैं, लेकिन शास्त्री पदों की भर्ती में अभी संदेह बना हुआ है। क्योंकि एनसीटीई के नियमानुसार और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अब भाषा अध्यापकों के लिए बीएड या डीएलएड की अनिवार्यता लागू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अभी तक शास्त्री अध्यापकों को बीएड की योग्यता में छूट देती रही है, लेकिन अब शास्त्री की भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन होगा। इसके तहत शात्रियों के लिए भी बीएड अनिवार्य होगी। उन्होंने सरकार से आह्वान किया है कि शास्त्री के आरएंडपी नियम में शीघ्र संशोधन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed