फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नोटबंदी के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नोटबंदी के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Nov 2018 09:16 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शुक्रवार को गांधी चौक हमीरपुर पर धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने किया। मौन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नरेश ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी का असर न तो काले धन पर पड़ा और न ही काली कमाई पर पड़ा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के द्वारा दो वर्ष पूर्व यह बड़ा शर्मिंदा करने वाला फैसला लिया गया। जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानी हुई और 100 से अधिक लोग लाइनों में मरे। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा असर हुआ। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने नोटबंदी को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है। जिसमें यह बताया गया है नोटबंदी के बाद सरकारी बैंकों में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों में से लगभग 99 फीसदी बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट आए हैं। जिससे प्रतीत होता है कि नोटबंदी से मोदी सरकार और उनके उद्योगपति मित्रों ने अपना कला धन सफेद कर दिया। जो कि अपने आप में बहुत बड़ा घोटाला है। इस मौके पर सुनील शर्मा बिट्टू, प्रेम कौशल, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिल वर्मा, सेवादल के जिला संयोजक मदन लाल कौंडल, अजय शर्मा, राम चंद पठानिया, पृथ्वी चंद, सुनील कुमार, राजीव लाल मैहर, विपन ढटवालिया, राजिंद्र वर्मा, नरेश लखनपाल, निशा कटोच, मनोज शर्मा, संगीता शर्मा, राज धीमान, संगीता कटोच, ज्योति खन्ना, केसी भाटिया, राजीव राणा, अश्वनी शर्मा, अमरदीप राणा, राजेश ठाकुर, चमेल सिंह, तिलक राज कश्यप, उत्तम चौधरी, सुमन भारती, रजनीश गांधी, संजीव शर्मा, राजेश पठानिया, श्रवण कुमार और रमेश लार्ड आदि कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed