{"_id":"5be4687abdec22697879c5c8","slug":"161541695610-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल शर्मा महासचिव बने, राणा हटाने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल शर्मा महासचिव बने, राणा हटाने पर भड़के
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। लोकसभा चुनावों से पूर्व बड़सर युवा कांग्रेस में फेरबदल किया गया है। ब्लॉक युवा कांग्रेस के पूर्व में अध्यक्ष रहे विशाल शर्मा को प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया गया है। वहीं, ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष रजनीश कुमार को बनाया गया है। इससे पूर्व विशाल राणा बड़सर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उनकी जगह रजनीश को बड़सर में अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
इस फेरबदल से जहां पूर्व अध्यक्ष विशाल राणा भड़क गए हैं। वहीं उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि बिना बताए किए इस परिवर्तन से कार्यकर्ताओं में भी रोष है। कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए इस परिवर्तन में पूर्व अध्यक्ष की कोई राय न लेना और उन्हें इस बारे में न बताना कार्यकर्ताओं को रोषित कर रहा है। इस बारे में पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बड़सर विशाल राणा का कहना है कि नया अध्यक्ष मनोनीत करने में उनकी कोई राय नहीं ली गई है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का अचानक परिवर्तन किए जाने को लेकर रोष है।