फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   छुट्टी के चलते नहीं चली बसें

छुट्टी के चलते नहीं चली बसें

Thu, 08 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्वकर्मा दिवस के चलते जिला हमीरपुर में वीरवार को दर्जनों निजी बसें निर्धारित रूट पर नहीं चलीं। बुधवार शाम को दिवाली के उपलक्ष्य पर निजी बस ऑपरेटरों ने एचआरटीसी की तर्ज पर बसों को खड़ा कर दिया था। वीरवार को विश्वकर्मा दिवस के चलते भी कई निजी बस ऑपरेटरों ने निर्धारित रूट पर बसों को नहीं चलाया। वहीं, अधिकांश ने दिन में विश्वकर्मा और गोवर्धन पूजा करने के बाद बस रूट पर बसों को चलाया। इसके साथ ही शिमला, सोलन और पांगी आदि क्षेत्रों से आने वाली लंबी दूरी की बसें भी बंद रहीं। बस अड्डों पर पता करने पर पाया कि बुधवार को बसें पीछे से नहीं आईं।
विज्ञापन

इसके चलते सुबह संबंधित एक दर्जन से अधिक बस रूट प्रभावित हुए। हालांकि, एचआरटीसी ने ग्रामीण इलाकों पर सुबह बस रूट बहाल कर दिए थे। जिससे लोगों को हल्की राहत मिली। लेकिन, जिन इलाकों में अधिकतर निजी बसों के रूट थे, वहां ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं हमीरपुर बस अड्डा पर एंट्री शुल्क के प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि रूटीन में 210 के करीब बसें बस स्टैंड में प्रवेश करती हैं, लेकिन वीरवार को यह आंकड़ा 135-140 के बीच रहा। यात्रियों सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा, अभिषेक, शकुंतला देवी और सीमा देवी ने कहा कि वह सुबह से हमीरपुर बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन, काफी देर के बाद बसें आईं। वहीं बसों में ओवरलोडिंग के कारण भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। टैक्सियों में मुंह मांगा किराया देकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विरेंद्र शर्मा का कहना है कि शिकायत आने पर संबंधित निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दिवाली और विश्वकर्मा दिवस पर लोगों को दिक्कतें पेश आई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed