फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मैराथन दौड़ में पुरूषों के वरिष्ठ वर्ग में सन्नी ने प्राप्त किया प्रथम

मैराथन दौड़ में पुरूषों के वरिष्ठ वर्ग में सन्नी ने प्राप्त किया प्रथम

Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समर्थ अभियान-2018 के अंतर्गत वीरवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आम जनमानस को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनआईटी चौक हमीरपुर में मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लड़के और लड़कियों के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी भाग लिया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने एनआईटी चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैराथन के लिए एनआईटी चौक से गरने दा गलू होते हुए कोट और कोट से उसी रास्ते राष्ट्रीय उच्च मार्ग से एनआईटी चौक तक का रूट निर्धारित किया गया था। मैराथन दौड़ में पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग में मोहीं के सन्नी ने प्रथम, कुठेड़ा के साहिल ने द्वितीय और कोट के संजीव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि महिलाओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की शिवाली पहले, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु की प्रिया दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलेला की निशा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार पुरुषों के जूनियर वर्ग में विशाल ने पहला, अनुज ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि महिलाओं के जूनियर वर्ग में ऋचा प्रथम, शिवानी द्वितीय और अवंतिका तीसरे स्थान पर रहीं। अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम ने विजेताओं को नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed