{"_id":"5b9aa2fb867a557ed62a4be1","slug":"161536860923-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में 19 जेबीटी अध्यापकों ने नहीं दी ज्वाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में 19 जेबीटी अध्यापकों ने नहीं दी ज्वाइनिंग
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में नियुक्ति पत्र जारी करने के बावजूद डेढ़ दर्जन जेबीटी अध्यापक स्कूलों में अपनी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने बैचवाइज आधार पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया था। मेरिट में आए 36 चयनित जेबीटी अध्यापकों को जिलाभर के विभिन्न स्कूलों में ज्वाइनिंग के लिए आदेश जारी किए थे। विभाग ने 27 अगस्त को चयनित जेबीटी अध्यापकों की पहली सूची जारी की थी। लेकिन, इस सूची में से केवल 17 अध्यापकों ने ही संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग दीं। जबकि शेष 19 चयनित अभ्यर्थियों ने अभी तक संबंधित स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया।
विभाग ने इन्हें पंद्रह दिन का समय दिया था, जोकि पूरा हो गया है। चयनित अभ्यर्थियों का जिला के स्कूलों में ज्वाइनिंग न करने के पीछे जिला कैडर को खत्म कर जेबीटी का प्रदेश कैडर बनाना माना जा रहा है। प्रदेश कैडर बनने से हमीरपुर जिला में कई ऐसे जेबीटी अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए थे, जो शिमला या अन्य जिलों से संबंध रखते थे। दो से तीन जिलों में साक्षात्कार में भाग लेने वाले कई जेबीटी अध्यापकों का अपने गृह जिला में चयन हो चुका है। जिसके चलते दूसरे जिले में चयन के बावजूद उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया। लेकिन, यह प्रक्रिया अब प्रारंभिक शिक्षा के लिए सिरदर्द बन गई है। इन 19 अध्यापकों के स्कूलों में ज्वाइनिंग न देने के चलते अब विभाग ने वेटिंग लिस्ट में शामिल मेरिट में रहे 19 अन्य चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों को जिले के विभिन्न स्कूलों में ज्वाइनिंग के आर्डर जारी कर दिए हैं। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के कार्यकारी उपनिदेशक देशराज बरवाल का कहना है कि साक्षात्कार में चयनित 36 जेबीटी अध्यापकों में से केवल 17 ने ही ज्वाइन किया है। शेष 19 जेबीटी अध्यापकों ने ज्वाइन नहीं किया। जिसके चलते अब दूसरी सूची जारी की गई है।