फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो दिन में दूसरा अग्निकांड, दो की मौत से सहमे लोग

दो दिन में दूसरा अग्निकांड, दो की मौत से सहमे लोग

Sat, 14 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में दूसरा अग्निकांड, दो की मौत से सहमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जाहू (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरा अग्निकांड हो गया है। इसमें दो जानें चली गई हैं। शुक्रवार रात भोरंज उपमंडल में धिरड़ पंचायत के नगरोटा गाजियां में 28 वर्षीय विवाहिता शिल्पा देवी की आग लगने से मौत हो गई। गांव में हंसता खेलता परिवार आग की भेंट चढ़ गया। पूरे गांव में मौत से मातम का माहौल है। हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। योगेश की 62 वर्षीय माता विमला देवी बुढ़ापे में इस हादसे के बाद गहरे सदमे में है। विमला देवी के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नगरोटा गाजियां गांव की 28 वर्षीय शिल्पा देवी की शादी वर्ष 2010 में योगेश के साथ हुई थी। इनका बच्चा साढ़े तीन साल का वेबिन इकलौता बेटा है, जिसको भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वेबिन अपनी दादी का लाड़ला है लेकिन, हादसे के बाद से दादी का वेबिन के बारे में सोच सोच कर बुरा हाल है। शुक्रवार की रात दादी के लिए गहरे जख्म छोड़ गई, जिसे ताउम्र भुलाया नहीं जा सकता। घर में आग बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी है या तेल छिड़क कर लगाई गई है, अभी तक पुलिस जांच में इससे पर्दा नहीं उठ पाया है। यह मामला पुलिस विभाग के लिए जांच का विषय बन गया है। शिल्पा का बेटा 80 से 90 फीसदी जबकि पति योगेश करीब 65 फीसदी आग के कारण झुलस चुका है। योगेश व्यापारी है और सब्जी की सप्लाई का काम करता है। उसकी तरक्वाड़ी में सब्जी की दुकान बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। धिरड़ पंचायत के उपप्रधान विक्रम सिंह का कहना है भोरंज ब्लॉक में दो दिन में आग की दो घटनाओं से लोग सदमे में हैं। पुलिस को गहनता से मामले की छानबीन करके आग लगने के कारणों को पता लगाना चाहिए। वहीं इससे पहले बीते वीरवार रात को ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ में अग्निकांड से एक 11 वर्षीय लड़की जिंदा जल गई। जबकि इस हादसे में उसका छोटा भाई और पिता गंभीर रूप से झुलसने के बाद उपचार के लिए टांडा में भर्ती हैं। शनिवार को जिला भर में इन दोनों अग्निकांड की चर्चा लोगों में रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed