{"_id":"5ae9ef1b4f1c1b62098b7c94","slug":"161525280539-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के तेज बहाव में बहे दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के तेज बहाव में बहे दोपहिया वाहन
Updated Wed, 02 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन/हमीरपुर। जिलाभर में बुधवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। लोगों का कहना है कि काफी समय बाद कुछ ही समय में इतनी बारिश हुई है। बारिश से लोगों को तेज धूप और कड़ाके की गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए बारिश नुकसान लेकर आई है। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग में लगे किसानों को बारिश के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। कई जगहों पर काटी गई गेहूं पर बारिश से पानी फेर दिया।
इसके अलावा नादौन के साथ लगते सभी गांव के संपर्क मार्ग बंद हो गए और यातायात पूरी तरह से थम गया। नादौन के मुख्य बाजार में अचानक आए पानी के कारण बाजार में खड़े 13 दोपहिया वाहन बह गए जो कि ब्यास नदी में पहुंचने से पूर्व चौगला बाजार में लगे एक बिजली के पोल मेें एक-एक करके अटक गए। नादौन के बस अड्डा सहित बाहर की अन्य दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। नादौन बस अड्डा के बाहर से लेकर ब्यास पुल तक एनएच पर काफी मात्रा में पानी जमा हो गया। जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। दुकानदारों ने स्वयं मेहनत कर दुकानों से पानी को निकाला और निकासी नालियां भी साफ की।