{"_id":"5ad778324f1c1b84028b541e","slug":"161524070450-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल लोकमित्र केंद्रों से लें नवोदय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल लोकमित्र केंद्रों से लें नवोदय प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। नवोदय विद्यालयों की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड केवल कॉमन सर्विस सेंटर पर ही निकल सकेंगे। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड खुद जाकर लोकमित्र केंद्रों से निकालने पड़ेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नवोदय विद्यालय ने पहली बार छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा का फॉर्म केवल सीएससी से ऑनलाइन भरने के लिए मान्य किया था। हजारों बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक नवोदय की छठी की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा का समय दिया गया है। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में बच्चे को पहुंचना होगा। सीएससी समन्वयक लक्की पुरी का कहना है कि नवोदय विद्यालय के छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए सीएससी की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाल दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी बच्चे अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपने नाम से सर्च करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उधर, नवोदय विद्यालय डुंगरी भोरंज के प्रधानाचार्य जूधिष्ठर साहू का कहना है कि जिन बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन भरे हैं, वह बच्चे कॉमन सर्विस सेंटर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन जिन्होंने ऑफ लाइन आवेदन किया है वह जवाहर नवोदय विद्यालय से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।