{"_id":"5aa2cc464f1c1bbf758b48a0","slug":"161520618566-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूंपल में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूंपल में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भूंपल गांव में बाइक दुर्घटना में एक प्रवासी युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया है। प्रवासी श्याम लाल पुत्र मदन लाल नादौन में झुग्गी झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार सुबह वह दिहाड़ी लगाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर भूंपल की ओर जा रहा था। भूंपल के पास कोई जहरीला कीट उसके हेलमेट में अचानक घुस गया। जिससे वह स्कूटी पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। जिसे आसपास के लोगों ने उठा कर नादौन अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में युवक के सिर और मुंह पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। उधर, थाना प्रभारी नादौन सतीश शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन