{"_id":"5a7498e64f1c1b4f588b641c","slug":"161517590758-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री की हमीरपुर के स्कूलों में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री की हमीरपुर के स्कूलों में दबिश
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुक्रवार को हमीरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स और राजकीय प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले शिक्षा मंत्री रावमापा कन्या में पहुंचे और विद्यार्थियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। भारद्वाज ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के दिशा निर्देश दिए। प्रयोगशाला के लिए तीस लाख की राशि का प्रावधान है लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
कन्या स्कूल के बाद शिक्षा मंत्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला हमीरपुर में पहुंचे। यहां उन्होंने जर्जर भवन का निरीक्षण किया और इस संबंध में उचित प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दोनों स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों और स्कूल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल प्रभारी से स्कूल में सेवारत अध्यापकों के सेवाकाल के बारे में भी पूछताछ की। जिस पर स्कूल हेड ने कहा कि कुछ अध्यापकों को एक से डेढ़ साल हुआ है, जबकि कुछ अध्यापक पांच से छह साल से स्कूल में सेवारत हैं। इसी के साथ प्राइमरी स्कूल में शौचालय निर्मित करने के लिए भी उपशिक्षा निदेशक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंत्री के औचक निरीक्षण से स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कारगर कदम उठा रही है। इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक रवित कटोच और एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
संघ के कार्यालय में भी गए भारद्वाज
सुरेश भारद्वाज स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद हमीरपुर शहर में एक सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी के घर गए और वहां चाय की चुस्कियां लीं। इसके बाद वह सुबह 11 बजे नेरी स्थित ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान में आरएसएस के कार्यालय में भी गए। संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद दोपहर बाद वह हमीरपुर से धर्मशाला के लिए रवाना हो गए।