फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   16 Dogra Battalion celebrates platinum jubilee, tells story of bravery

Hamirpur (Himachal) News: 16 डोगरा बटालियन ने मनाया प्लेटिनम जुबली समारोह, शौर्य गाथा बताई

Thu, 23 May 2024 03:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
भोटा में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। डोगरा रेजिमेंट की 16वीं बटालियन के पूर्व सैनिकों ने भोटा में प्लेटिनम जुबली समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन प्रभु राम रहे। इस दौरान कैप्टन कुलबीर सिंह (सेवानिवृत्त), कैप्टन जगदीश सिंह, कैप्टन कश्मीर सिंह, सूबेदार चत्र सिंह और ऑनरेरी नायब सूबेदार कालूराम को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि कैप्टन प्रभु ने कहा कि 16 डोगरा का गठन 22 मई 1949 को हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी, सिरमौर व सुकेत रियासतों की सेनाओं को मिलाकर लेफ्टिनेंट कर्नल केएस राय (महावीर चक्र से सम्मानित) की कमांड में योल कैंप में किया गया। 9 नवंबर 1968 को 16 डोगरा को तत्कालीन देश के राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की ओर से कलरज ध्वज से सम्मानित किया गया। बटालियन ने आजादी के बाद 1962, 1965, 1971 व 1999 युद्ध में भाग लिया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए बटालियन को सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र 75, उप सेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र 10, जनरल ऑफिसर कमांडिंग प्रशंसा पत्र 80, अर्जुन अवार्ड 01, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड 01, पद्मश्री 01, सेना मेडल 22, शौर्य चक्र 06 आदि अवार्डों से सम्मानित किया गया है। बटालियन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 15 जनवरी 2000 को थल सेनाध्यक्ष की ओर से यूनिट साइटेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सूबेदार मेजर जगदीश चंद, सूबेदार मेजर सुनील कुमार, कैप्टन बलदेव सिंह, कैप्टन हिटलर, कैप्टन हंसराज, कैप्टन इकबाल सिंह, कैप्टन रमेश कुमार, कैप्टन रोशन लाल, कैप्टन कश्मीर सिंह, नायब सूबेदार कालू राम, हवलदार कश्मीर सिंह, हवलदार कमल सिंह व काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed