{"_id":"5d237dd18ebc3e6cdf2c824c","slug":"156260703019-hamirpur-hp-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य वस्तुओं के टेस्ट की निशुल्क सुविधा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य वस्तुओं के टेस्ट की निशुल्क सुविधा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों में खाद्य वस्तुओं के टेस्ट की सुविधा 9 जुलाई से शुरू होगी। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अरुण कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में तीन विकास खंडों हमीरपुर, सुजानपुर और नादौन को चयनित किया गया है। इसके तहत लोग दूध, पानी, जूस और चटनी के सैंपल लाकर नि:शुल्क टेस्ट करवा सकेंगे। इससे उन्हें यह जानकारी भी मिल सकेगी कि वे किस तरह की सामग्री प्रयोग में ला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोग 9 जुलाई को सुजानपुर के चौगान के पास, 10 को हमीरपुर के गांधी चौक, 11 जुलाई को नादौन के बस स्टैंड के नजदीक और 12 जुलाई को हमीरपुर स्थित गांधी चौक पर सुबह 10 बजे के बाद उपरोक्त वस्तुओं से संबंधित सैंपल नि:शुल्क टेस्ट करवा सकेंगे। लोग निर्धारित तिथि के अनुसार सैंपल साफ बोतलों में भरकर टेस्टिंग के लिए लाएं। मोबाइल वैन में टेस्ट किए जाएंगे। अरुण ने लोगों से आह्वान किया है कि वह इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं और यदि कोई सैंपल गलत पाया गया तो इसका प्रयोग तुरंत बंद करें।