फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सलौणी से कठियाणा सड़क होगी अपग्रेड

सलौणी से कठियाणा सड़क होगी अपग्रेड

Sun, 07 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग बड़सर के तहत पड़ती सलौणी से कठियाणा सड़क अपग्रेड होगी। सड़क को अपग्रेड करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को कार्य अवार्ड कर दिया है। इसमें सड़क पर नई टारिंग सहित डंगे आदि लगाए जाएंगे। विभाग ने ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू करने को लेकर पत्र भेजा है। सलौणी से कठियाणा सड़क की हालत जल्द सुधरने वाली है। इस सड़क पर अब राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क को अपग्रेड इसकी हालत को सुधारा जाएगा।

करीब आठ किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क जगह-जगह से उखड़ी पड़ी है। इस सड़क की हालत को सुधारने के लिए विभाग ने ठेकेदार को कार्य अवार्ड कर दिया है। जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा। सड़क के ऊपर काफी साल पहले बिछाई गई परत को उखाड़ कर नई परत डाली जाएगी। इसके साथ सड़क पर जरूरत के हिसाब से डंगे भी लगाए जाएंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि सलौणी से कठियाणा सड़क को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू करने को लेकर ठेकेदार को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed