{"_id":"5d20de838ebc3e6cc4512957","slug":"156243517814-hamirpur-hp-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती साइकिल के ब्रेक फेल होने से गिरा नाबालिग, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती साइकिल के ब्रेक फेल होने से गिरा नाबालिग, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते गुलेला गांव में चलती साइकिल के ब्रेक फेल होने से सड़क पर गिरकर एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे उसके छोटे भाई को भी चोटें आई हैं। गिरने के कारण नाबालिग के सिर पर गंभीर चोट आई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दोनों भाई साइकिल लेकर सड़क की तरफ चले गए। दोपहर करीब एक बजे उनके माता-पिता को किसी ने सूचना दी कि उनके बेटे साइकिल से गिर गए हैं। जब जाकर देखा तो 14 वर्षीय बेटा अचेत था और उसके सिर पर चोट थी। जबकि छोटा 12 वर्षीय बेटा भी घायल था। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित माता-पिता सब्जी की खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। मृतक की तीन बहनें और दो भाई हैं। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।