{"_id":"5d20dd968ebc3e6ce97e99bf","slug":"156243494110-hamirpur-hp-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलौणी में चिकन कॉर्नर का कारोबारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलौणी में चिकन कॉर्नर का कारोबारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी (हमीरपुर) उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के तहत सलौणी कस्बे में चिकन कॉर्नर की बदबू से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। करीब 6 माह से दुकानदार इस चिकन शॉप को यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन, अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। दो सप्ताह पूर्व सीएमओ हमीरपुर और बीएमओ गलोड़ को भी लिखित शिकायत की गई। जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिकन शॉप पर छापा मारा और 2 हफ्ते का नोटिस जारी किया। लाइसेंस और एनओसी नहीं होने पर दुकान सील करने की हिदायत दी।
दुकानदारों में तिलक राज, चंद्र भाटिया, अशोक कुमार, विनय कुमार, विक्कू, गोगी, संजीव कुमार आदि ने बताया कि 2 हफ्ते के नोटिस के दौरान चिकन शॉप मालिक ने पंचायत प्रधान से एनओसी ले लिया। जबकि, सलौणी के दुकानदारों ने करीब छह माह पूर्व लिखित शिकायत पंचायत प्रधान करेर को सौंपी है। जिसके चलते पंचायत की कार्यप्रणाली पर अंगुली उठ रही है। लोगों ने अब असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी और जिला पंचायत अधिकारी को लिखित शिकायत भेजकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में पंचायत प्रधान का कहना है कि चिकन शॉप मालिक उनके पास एनओसी लेने आया था। सलौणी के स्थानीय लोगों की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। इस बारे में असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी अरुण चौहान का कहना है कि पिछले कल ही शॉप का दौरा किया था और बिना लाइसेंस और गंदगी व बदबू के चलते शॉप मालिक को सोमवार को कार्यालय तलब किया है। लोगों की शिकायत और नियमों की अवहेलना को ध्यान में रखते हुए चिकन शॉप पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।