फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आज होगी साप्ताहिक परीक्षा

कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आज होगी साप्ताहिक परीक्षा

Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के जमा एक तथा दो कक्षा के छात्रों की साप्ताहिक परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई रविवार को किया जा रहा है। सभी क्लस्टर में इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खंड स्तर पर स्थित संकुल पाठशालाओं में यह परीक्षा (मॉक टेस्ट) प्रात: काल 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राओं को प्रात: 8.30 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस परीक्षा के आधार पर कोचिंग प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं की जिलास्तरीय मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही अभी तक प्रदत्त कोचिंग के आधार पर उनका मूल्यांकन भी किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए परिवहन सुविधा की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जिला के सभी एसडीएम को इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय रूटों पर बसों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने संकुल पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों से भी आग्रह किया है कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लें। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में राजकीय पाठशालाओं के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग स्कूली स्तर पर ही उपलब्ध करवाना इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय है, ताकि नीट तथा जेईई जैसी परीक्षाओं में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए शिक्षा खंड स्तर पर सात क्लस्टर स्थापित किए गए हैं। हमीरपुर खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) हमीरपुर, सुजानपुर में रावमापा (छात्र) सुजानपुर, बड़सर खंड के लिए रावमापा बिझड़ी तथा बणी, नादौन में रावमापा (छात्र) नादौन व कांगू, भोरंज में जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी तथा गलोड़ खंड के लिए भी रावमापा कांगू में एक माह तक समर क्लासें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed