{"_id":"5d20dd8d8ebc3e6d0c339a2d","slug":"15624349311542-hamirpur-hp-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू पंचायत में बीपीएल परिवारों के खिलाफ पहुंची 42 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू पंचायत में बीपीएल परिवारों के खिलाफ पहुंची 42 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत जाहू में पंचायत प्रधान राजू की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 380 लोगों की उपस्थिति होना अनिवार्य थी, लेकिन 250 लोग ही ग्राम सभा की बैठक में पहुंच पाए। इससे ग्राम सभा की बैठक स्थगित करनी पड़ी। जाहू पंचायत के नौ वार्डों में 120 परिवार बीपीएल की सूची में है। पंचायत में 120 परिवारों में से 40 परिवारों ने बीस दिन मनरेगा में कार्य नहीं किया है। जबकि प्रदेश सरकार ने बीस दिन मनरेगा में कार्य करना अनिवार्य किया है। इसी तरह 85 लोगों ने अपना गरीब होने का शपथ पत्र पंचायत में जमा करवाया है, जबकि 35 लोगों ने अभी तक अपना शपथ पत्र नहीं दिया है।
ग्राम सभा की बैठक में 42 बीपीएल परिवारों के खिलाफ लोगों की लिखित शिकायत आई है। इसमें बीपीएल परिवारों की संपत्ति, वाहन और जमीन के बारे में शिकायतकर्ताओं ने लिखा है। 42 शिकायतों पर अब जाहू पंचायत में गठित चार सदस्य कमेटी पंचायत सचिव, हलका पटवारी, ग्राम रोजगार सेवक और स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि घर-घर जाकर उक्त परिवार का सर्वे करेंगे। अगर जाहू पंचायत में सत्यता के आधार पर निरीक्षण किया गया तो 80 लोग बीपीएल की सूची से बाहर होंगे। उधर, जाहू पंचायत प्रधान राजू ने कहा कि पंचायत की बीपीएल की सूची में 120 लोग हैं। इनमें से 42 बीपीएल परिवारों के खिलाफ पंचायत में शिकायतें आई है। 40 लोगों ने मनरेगा में बीस दिन का कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि धनाड्य लोगों को बीपीएल से बाहर किया जाएगा और गरीबों को उनका हक दिया जाएगा। अगली ग्राम सभा की बैठक 16 जुलाई को रखी गई है।